Create your Account
Jammu and Kashmir: पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बारिश, चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
- VP B
- 04 Aug, 2024
बता दें कि 1 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हुई थीं।
Jammu and Kashmir: जम्मू। देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है। जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में रविवार सुबह बादल फटने के बाद श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद हो गया है। बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जिसके चलते श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद हो गया।
Jammu and Kashmir: बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस आया है और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन मलबे में फंस गए हैं। इस बीच प्रशासन ने बादल फटने के बाद इस रूट में यात्रा करने वालों के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे श्रीनगर-कारगिल मार्ग के खुलने तक वहां से यात्रा करने से बचें।
Jammu and Kashmir: बता दें कि 1 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हुई थीं। हिमाचल के मंडी, रामपुर, कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बादल फटा था। इसके कारण कई घर तबाह हो गए थे और कई लोगों की मौत भी हो गई थी। इसके अलावा उत्तराखंड में भी भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के कारण काफी नुकसान हुआ है।
Share The News
Related Posts
More News:
- 1. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, करोड़ों की फोर लेन को स्वीकृति, गेहूं पर बोनस मंजूर
- 2. CG News : तरबूज-ककड़ी के बीच छुपी थी अफीम की फसल, झारखंड का आरोपी हिरासत में
- 3. Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
- 4. MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

