Create your Account
Indigo Flight: इंडिगो की रायपुर गोवा फ्लाइट ढाई घंटे देरी से उड़ी, उड़ान से पहले क्रू मेंबर की तबीयत खराब, कंपनी के मिसमैनेजमेंट से यात्री परेशान
- Pradeep Sharma
- 03 Aug, 2024
Indigo Flight: राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इंडिगो फ्लाइट्स के यात्री प्रबंधन के मिसमैनेजमेंट की वजह से आए दिन
रायपुर। Indigo Flight: राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इंडिगो फ्लाइट्स के यात्री प्रबंधन के मिसमैनेजमेंट की वजह से आए दिन परेशान हो रहे हैं। शनिवार को रायपुर गोवा की फ्लाइट सिर्फ इस वजह से ढाई घंटे देरी से उड़ी क्योंकि एक क्रू मेंबर की तबीयत अचानक खराब हो गई। यह स्थिति इंडिगो की थर्ड क्लास सुविधा और व्यवस्था की ओर इशारा करती है।
Indigo Flight: बता दें कि रायपुर से इंडिगो की 22 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं, लेकिन फ्लाइट्स के लिए बैकअप में एक भी क्रू मेंबर नहीं होता। इंडिगो फ्लाइट्स की ऐसी अव्यवस्था को लेकर डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरी तरह असहाय नजर आती हैं, जबकि पब्लिक को हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Indigo Flight: इंडिगो कंपनी के प्रबंधन के मिसमैनेजमेंट से परेशान यात्रियों का कहना है कि सरकार और संबंधित प्राधिकरणों को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और इंडिगो मैनेजमेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
क्या हैं डीजीसीए के नियम
Indigo Flight: डीजीसीए के नियमानुसार, एक फ्लाइट में न्यूनतम छह क्रू मेंबर होना चाहिए। हालांकि, इंडिगो हर फ्लाइट में केवल चार क्रू मेंबर ही रखता है, और एक अतिरिक्त रूम मेंबर भी नहीं होता। इस कारण, यदि किसी क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो जाए, तो यात्री असुविधा का सामना करते हैं। इंडिगो का मैनेजमेंट केवल पैसे बचाने के लिए यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करता है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।
Indigo Flight: रायपुर में यदि 22 फ्लाइट्स संचालित होती हैं, तो कम से कम 2 से 3 बैकअप क्रू मेंबर भी होने चाहिए। इससे अगर किसी क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो जाए, तो एक बैकअप क्रू मेंबर उसकी जगह ले सके और यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
Related Posts
More News:
- 1. Big Breaking: निर्वाचन आयोग आज शाम 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की करेगा ऐलान
- 2. Sunday Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से इन जातकों का चमकेगा भाग्य, जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. Entertainment News : राम नवमी पर सोनी पल लेकर आ रहा है ‘श्रीमद रामायण गाथा’ का विशेष प्रसारण
- 4. CG News : प्रेमिका की बेरुखी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

