Create your Account
होम ट्यूटर पत्नी की गैर मौजूदगी में पति ने किशोरी के साथ किया बेडटच, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। स्कूलों के बाद अब मासूम बच्चियां घरों में चलने वाली कोचिंग क्लासेस में भी सुरक्षित नहीं है। शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में 6टी क्लास में पढ़ने वाली 11 वर्षीय किशोरी के साथ कोचिंग टीचर के हसबैंड द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी अपनी शिक्षिका पत्नी की गैर मौजूदगी में बच्ची के साथ गलत काम करता था। पीड़िता किशोरी द्वारा पापा के साथ कोचिंग नही जाने की बात कहने के बाद मामले का खुलासा हुआ हैं। जिसके बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी दीपक नायक ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा की पढ़ाई कर रही है। वह अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहती है। घर के करीब ही एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बीते दो महीने से महिला का पति नितिन देशमुख (55) पत्नी के यहां-वहां होते ही बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। गुरुवार को आरोपी की पत्नी पास में ही गई हुई थी। बच्ची आरोपी के घर में ही थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। उसके प्राइवेट पार्ट में भी छेड़खानी की।उसके बाद बच्ची घर आ गई।
शुक्रवार को पीड़िता ने पापा के साथ कोचिंग जाने से साफ इनकार कर दिया। मां ने वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। तब उसने मां को बताया कि अंटी की गौर मौजूदगी में नितिन अंकल गंदी हरकत करते हैं। उसने गुरुवार को आरोपी द्वारा की गई हरकत की पूरी जानकारी मां को दी। मां ने पिता को बताया, इसके बाद दंपती बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां काउंसिलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इधर आरोपी नितिन देशमुख स्वयं को अखबार का संपादक बता रहा है। पुलिस पर रौब झाड़ने उसने कई अधिकारियों के नाम ले डाले। जब उससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगे गए तो एक कार्ड दिखाया। जो दो साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था। यह कार्ड एक अखबार का कार्ड था। फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 2. Earthquake in Bageshwar बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
- 3. CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
- 4. CG Crime: महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट-पार्ट में मिली बोतल, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

