Create your Account
मुरैना ब्लास्ट मामले में सरकार ने किया मुआवजा का ऐलान, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
भोपाल। एमपी के मुरैना जिले में हुए ब्लास्ट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुरैना अंतर्गत राठौर कॉलोनी में कल देर रात एक मकान में अचानक विस्फोट की घटना से आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त होने से 4 लोगों की असामयिक मृत्यु एवं 5 लोगों के घायल होने की दुखद खबर प्राप्त हुई है।
मेरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ है। प्रशासन की तत्परता से घायलों को ग्वालियर रेफर कर शीघ्र उपचार मिलने से अब सभी पूर्णतः स्वस्थ है। इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मूल कारणों का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित भी किया है, मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि मुरैना में रात करीब साढ़े 12 बजे एक मकान में ब्लास्ट हो गया था।
हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिन्हेंह इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी मुंशी राठौर के मकान में हुआ, इससे आसपास बने चार और मकान भी धराशाही हो गए।
-17327078874969.webp)
Related Posts
More News:
- 1. Ahaan Panday : ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की धांसू तैयारी, अब एक्शन से उड़ाएंगे गर्दा; YRF की नई फिल्म का आ गया अपडेट
- 2. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 3. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 4. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

