Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- Rohit banchhor
- 16 May, 2026
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां और ज्यादा सक्रिय हो सकती हैं।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां और ज्यादा सक्रिय हो सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और सरगुजा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासतौर पर खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Women's T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
- 2. CG News : दो दिन से गायब बुजुर्ग का शव नहर में मिला, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- 3. UP Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम
- 4. Online Betting Network : ऑनलाइन सट्टे के ‘मास्टरमाइंड’ तक पहुंची पुलिस, नागपुर से दबोचा गया पैनल सप्लायर, बड़े खुलासे के संकेत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

