Create your Account
CG News : शराब के नशे में आरक्षक ने कई लोगों को मारी टक्कर, एसपी ने किया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 03 Aug, 2024
CG News : जांजगीर। यातायात पुलिस के एक आरक्षक ने शराब के नशे में बाइक चलाते हुए तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
CG News : जांजगीर। यातायात पुलिस के एक आरक्षक ने शराब के नशे में बाइक चलाते हुए तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद एसपी विवेक शुक्ला ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसे पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है।
CG News : बता दें कि यातायात आरक्षक राजकुमार कंवर क्रमांक-262 शराब के नशे में चांपा से जांजगीर की तरफ आ रहा था। तभी खोखसा फाटक ओवरब्रिज से गुजरते समय उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। आरक्षक पूरी तरह नशे में था और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रहा था। इसके कारण कई राहगीर प्रभावित हुए और अपनी बाइक से गिरकर चोटिल हो गए। लोगों ने जब आरक्षक को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा।
CG News : परंतु पकड़ में आने पर उसने ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ होने की धौंस दिखाने की कोशिश की। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। जिसके बाद एसपी विवेक शुक्ला ने इस घटना को गंभीरता से लिया और आरक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में आरक्षक को रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी हॉलमार्क ब्रेसलेट से ज्वेलर्स को 1.86 लाख का चूना, नकली सोना गैंग फिर एक्टिव
- 2. CG Weather Update: मार्च में मई जैसी गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जानें मौसम का हाल
- 3. Horoscope : हनुमानजी इन राशि वालों पर हमेशा रखते हैं विशेष कृपा, धन-दौलत की नहीं रहती कमी, जानें अन्य राशियों का हाल
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणधीन घाटों का किया निरीक्षण, कहा- श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

