Create your Account
CG Accident : सर्चिंग पर निकले एएसई की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिन पहले गृहमंत्री विजय शर्मा के बने थे सारथी...
- Rohit banchhor
- 29 Aug, 2024
CG Accident : बीजापुर। जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्चिग पर निकले डीआरजी में पदस्थ एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई।
CG Accident : बीजापुर। जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्चिग पर निकले डीआरजी में पदस्थ एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरा जवान घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है।
CG Accident : बता दें कि बीजापुर डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू 39 वर्ष बीते कल यानी बुधवार 28 अगस्त को सर्चिंग ड्यूटी पर निकले थे। तभी बेचापाल गांव के पास बाइक फिसल गई। इस हादसे में सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू और उसके साथ में बाइक पर सवार बस्तर फाइटर के आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू और आरक्षक उदय कुमार पटवा को दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
CG Accident : जहां एएसआई तेलम चमरू की इलाज के दौरान मौत हो गई, पार्थिव शरीर को जिला बीजापुर पुलीस लाइन रवाना किया जायेगा, वहीं आरक्षक उदय कुमार को डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया, जिसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गौरतलब हो कि 16 अगस्त को डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा जब पालनार प्रवास पर आए थे, तब मृतक जवान एएसआई तेलम चमरू उनके सारथी बनकर उन्हें बाइक पर बिठाकर शिविर स्थल तक ले गए थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
- 2. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, संजू ने खेली 89 रन की ताबड़तोड़ पारी, रशीद - जैक्स ने झटके 2-2 विकेट
- 3. Baba Mahakaal Not Affected By Lunar Eclipse: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर पर नहीं होता ग्रहण का असर, खुले रहते हैं कपाट, जानें क्या है मान्यताएं
- 4. Harry Potter HBO Trailer: हैरी पॉटर HBO सीरीज का ट्रेलर रिलीज, क्रिसमस 2026 पर लौटेगी जादुई दुनिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

