Create your Account
CG Accident : पिकअप की टक्कर से सायकिल सवार छात्रा ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 12 Aug, 2024
CG Accident : बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन के मध्य एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने
CG Accident : बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन के मध्य एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सायकिल सवार छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
CG Accident : बता दें कि मृतिका याचना देशमुख अर्जुंदा कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह प्रतिदिन की तरह अपने गांव परसतराई से साइकिल पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे छात्रा की मौत हो गई। वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
CG Accident : घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुंदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी जो कि ग्राम पूरी, थाना चारामा का निवासी है को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. MP News : चलती ट्रेन से गिरने पर दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 3. CG News : हाई प्रेशर से अंडरग्राउंड बोरिंग फटा, मकान मालिक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो
- 4. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

