Create your Account
मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक बन रहीं भोपाल के जिंसी चौराहे की 18 दुकानों पर चला बुलडोजर
भोपाल। जिला प्रशासन ने मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में बाधक जिंसी चौराहे की 18 दुकानों को बुधवार और मंगलवार को कार्रवाई कर हटा दिया। जेसीबी से 18 दुकानें तोड़ दी गई हैं। एसडीएम (सिटी) दीपक पांडेय और भारी पुलिस बल की मौजदूगी में राजस्व और नगर निगम के अमले ने बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 18 दुकानें तो तोड़ दी गईं। बताया जाता कि जिंसी चौराहे पर मेट्रो का एक स्टेशन प्रस्तावित है। यहां 18 दुकानें बाधक बन रही थीं।
ये दुकानें ऑटोमोबाइल मैकेनिक वालों की हैं। इनको पहले ही नोटिस दिए गए थे। इसके चलते वे स्वेच्छा से दुकानें खाली कराने के लिए सहमत हो गए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसडीएम दीपक पांडे ने इन सभी डेढ़ दर्जन दुकानदारों के साथ सोमवार को भी बैठक की थी। इस पर इन लोगों को दुकानें हटाने पर कोई आपत्ति नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार, जिन दुकानदारों को मंगलवार को हटाया गया है, उन्हें 23.58 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। यानी हर दुकानदार को उसके स्ट्रक्चर के एवज में 1.31 लाख रुपए दिए गए। मुआवजा देने के बाद ही ये दुकानदार हटने को तैयार हुए थे। असल में यह राशि मेट्रो प्रोजेक्ट वालों ने पहले ही जिला प्रशासन को एकमुश्त मुहैया करा दी थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 2. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
- 3. GST Collection in March 2026: जीएसटी से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8 प्रतिशत उछाल के साथ 2 लाख करोड़ के पार,जानें छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन
- 4. CG News : जंगल में दो दोस्तों की रहस्यमयी मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

