Create your Account
Bihar News: CM नीतीश कुमार ने किया वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित, U19 WC 2026 में दिलाई थी ऐतिहासिक जीत
Bihar News: पटना: नीतीश कुमार ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि भारत की ऐतिहासिक जीत में बिहार के इस युवा खिलाड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे राज्य का गौरव बढ़ा है।
Bihar News: मुख्यमंत्री ने वैभव को भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा आने वाले समय में सीनियर टीम के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी। उन्होंने कामना की कि वैभव भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन करें। साथ ही आश्वासन दिया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रही है।
Bihar News: इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और वैभव के परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. Chandrodaya Temple: वृंदावन में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, पूर्व CM अखिलेश ने किया था शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
- 2. Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
- 3. DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य
- 4. UPSC NDA-I और CDS-I 2026 का रिजल्ट जारी, हजारों अभ्यर्थी हुए सफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

