Create your Account
माकड़ी के लुभा जंगल में भालू ने किया दो व्यक्तियों पर हमला, जंगल आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 124 की घटना
- VP B
- 04 Aug, 2024
उसके तुरंत बाद उनको लुभा अस्पताल लाया गया। लाने के बाद वन कर्मचारी नाकेदार को सूचना दी गई सूचना मिलते ही वन कर्मचारी वहां पर पहुंचे
रोशन सेन/माकड़ी: माकड़ी के लुभा जंगल में चार लोग फुटु निकालने के लिए सुबह 10:00 बजे के करीबन जंगल में गए हुए थे। और जंगल में भिंभोरा के आसपास फुटु देख रहे थे । जिसमें दो लोग अलग जगह पर थे, और दो लोग अलग जगह पर थे तभी अचानक दो लोगों पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह काफी डर गए। तभी वहां पर जो दो लोग थे वह भी वहां पर आए और उन्होंने उन्हें बचाया अगर वह नहीं होते तो शायद भालू उनको नहीं छोड़ता जिसमें से एक व्यक्ति बालनाथ पिता अकालू जाति गोंड ग्राम लुभा के हाथ में दूसरे व्यक्ति सुबोध पिता लूदुराम जाति गोंड के घुटने एवं जांघ में चोंटे आई हैं।
उसके तुरंत बाद उनको लुभा अस्पताल लाया गया। लाने के बाद वन कर्मचारी नाकेदार को सूचना दी गई सूचना मिलते ही वन कर्मचारी वहां पर पहुंचे और उन्होंने उनसे जानकारी ली और प्रतिवेदन तैयार किया और डिवीजन भेजा गया। तथा सूचना मिलते ही लुभा अस्पताल में वन प्रशिक्षु (आईएफएस) परिक्षेत्र अधिकारी माकड़ी घायलों को देखने पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना एवं घटना की पूरी जानकारी ली।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छात्रावास में 11वीं के छात्र की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव
- 2. CG News : नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ के युवाओं ने देखी छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात
- 3. Puducherry Assembly Elections: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसी मिली कहां की सीट
- 4. UP News : डेटिंग ऐप से हनीट्रैप: होटल में बुलाकर युवक से मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर 35 हजार रुपये लूटे, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

