Create your Account
B Praak: सिंगर बी प्राक के घर गूंजी किलकारी, भगवान कृष्ण की बाल रूप तस्वीर शेयर कर दी जानकारी, फैंस और सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
B Praak: मुंबई: लोकप्रिय सिंगर बी प्राक एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की। इस खास मौके को बी प्राक ने भावनात्मक और आध्यात्मिक अंदाज में व्यक्त करते हुए इसे “आध्यात्मिक पुनर्जन्म” बताया है।
B Praak: बी प्राक और मीरा ने संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीर साझा की और अपने नवजात बेटे का नाम द्विज बच्चन बताया। पोस्ट में लिखा गया कि 1 दिसंबर 2025 को राधेश्याम की दिव्य कृपा से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। सिंगर ने कहा कि उनका हृदय कृतज्ञता, आनंद और नई उम्मीदों से भर गया है, मानो उनके जीवन में फिर से उजाला लौट आया हो।
B Praak: गौरतलब है कि बी प्राक और मीरा के लिए यह खुशी बेहद खास है। साल 2020 में वे पहली बार माता-पिता बने थे, जबकि 2022 में उनके दूसरे बेटे का जन्म के तुरंत बाद निधन हो गया था। उस दुखद समय के बाद अब बेटे द्विज के आगमन से परिवार में फिर से रौनक लौट आई है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला दी। लोग इसे ईश्वर की कृपा और नई शुरुआत का प्रतीक बता रहे हैं। बी प्राक ने भी अपने संदेश में “सब राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण” लिखकर अपनी आस्था और खुशी जाहिर की है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
- 2. T20 World Cup से पहले चौंकाने वाला नतीजा, ओमान ने श्रीलंका को हराया, ये 44 साल का खिलाड़ी पड़ा भारी
- 3. CG News : प्लांट में बॉयलर धमाके से दहला क्षेत्र, 9 माह का मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे
- 4. MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

