Create your Account
Accident News : तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, दो पटवारियों की गई जान..
- Rohit banchhor
- 20 Aug, 2024
Accident News : तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया
Accident News : तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो पटवारियों की जान चली गई। घटना में एक होंडा सिटी कार नहर में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रणजोत सिंह निवासी नारली और हरजिंदर सिंह निवासी भिक्खीविंड के रूप में हुई है।
Accident News : बता दें कि यह घटना रात करीब ढाई बजे की है जब रणजोत सिंह और हरजिंदर सिंह हरिकेवली की ओर से आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार असंतुलित होकर थाने के पास स्थित नहर में जा गिरी। नहर में पानी का बहाव तेज था, जिसके कारण कार नहर में पूरी तरह डूब गई। इससे दोनों पटवारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Accident News : इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। हरजिंदर सिंह की छह महीने पहले ही शादी हुई थी, और उनके परिवार में उनकी पत्नी और मां ही मौजूद हैं। रणजोत सिंह के परिवार में उनकी मां और भाई हैं, जो इस दुखद घटना से सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नहर से बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 2. UPI लेनदेन में साइबर फ्रॉड हुआ तो मिलेगा 25,000 रुपये मुआवजा!, RBI का ऐलान, जानिए कैसा होगा ये काम
- 3. CG News : नशे के इंजेक्शन के साथ झारखंड का बड़ा सप्लायर समेत तीन गिरफ्तार, लाखों रूपए का माल जब्त
- 4. UP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिन नहीं बुला सकेंगे डीआईओएस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

