जांजगीर कन्या छात्रावास में छत का पलस्तर गिरने से एक छात्रा घायल, सिर पर लगे दो टांके
- VP B
- 04 Aug, 2024
छात्रावास अधीक्षिका लता मैत्री ने उसे तुरंत समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले गयी. जहां उसे दो टांके लगाये गये.
सौरभ थवाईत/ जांजगीर: चांपा जिले के अकलतरा में संचालित कन्या छात्रावास में छत का पलस्तर गिरने से एक छात्रा का सर फट गया और चेहरे में चोट आयी है. छात्रा के सिर पर दो टांका लगाया गया है. मिली जानकारी अनुसार कल शनिवार को कन्या मेट्रिक छात्रावास अकलतरा में रविवार और हरेली अवकाश होने के कारण सभी छात्राए घर जा रही थी.
सभी छात्राओ के अभिभावक आकर उन्हें ले जा रहे थे कक्षा छठवीं की छात्रा दृति आदिले पिता रामगोपाल आदिले निवासी बगडबरी बलौदा भी अपने अभिभावक का इंतजार कर रही थी. वह छात्रावास के गेट के सामने बेंच पर बैठी थी और अपने अभिभावक का इंतजार कर रही थी. कुछ देर बीते ही होगे कि एकाएक छत का हिस्सा छात्रा के सिर पर गिरा जिससे वह बेहोश हो गयी.
छात्रावास अधीक्षिका लता मैत्री ने उसे तुरंत समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले गयी. जहां उसे दो टांके लगाये गये. छात्रा के चेहरे पर भी कुछ चोटें आयीं है. बताया जा रहा है कि पिछले साल छत की मरम्मत की गई थी लेकिन निमार्ण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किये जाने के कारण छात्रावास भवन कमजोर बना है. जिसके कारण आज बड़ा हादसा होते होते रह गया.

