Create your Account
Taliban: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों में 15 की मौत, तालिबान ने बदले की दी धमकी
Taliban: नई दिल्ली। पाकिस्तान और तालिबान शासित अफगानिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में किए गए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई। यह हमले मंगलवार रात को लमन और आसपास के गांवों पर हुए थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने इन हमलों में जेट विमानों का इस्तेमाल किया।
Taliban: मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। हमलों के बाद बचाव कार्य जारी है। तालिबान ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह अपनी संप्रभुता और धरती की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। तालिबान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने वज़ीरिस्तानी शरणार्थियों को निशाना बनाया, जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सैन्य हमलों के कारण अफगानिस्तान भागकर आए थे।
Taliban: तालिबान के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने इस हमले में सीमा के पास स्थित तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर इस हमले की पुष्टि नहीं की है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और तालिबान सरकार के बीच संघर्ष बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सतरेंगा पिकनिक बना आखिरी सफर, नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव
- 2. Raipur City News : 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, ढोल-नगाड़ों के साथ होगा भव्य स्वागत
- 3. West Bengal Rajya Sabha By-elections: पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
- 4. Toxic First Song : यश की 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, कियारा आडवाणी संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

