Create your Account
IPS promotion: राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का प्रमोशन का रास्ता साफ, छत्तीसगढ़ का IPS कैडर बढ़कर 153 अफसरों का हुआ, अधिसूचना जारी
- Rohit banchhor
- 23 May, 2025
अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस का नया कैडर 153 अफसरों का होगा। यह 2017 में मंजूर कैडर से 11 अधिक होगा।
IPS promotion : रायपुर। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण विभाग डीओपीटी ने करीब दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस कैडर का पुनरीक्षण कर नए पदों को मंजूर किया है। भारत के राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस का नया कैडर 153 अफसरों का होगा। यह 2017 में मंजूर कैडर से 11 अधिक होगा।
इनके लिए नए पदों में साइबर क्राइम और राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के साथ पिछली सरकार के समय गठित जीपीएम, मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, एमसीबी और एमकेजी जिले के एसपी के पद शामिल हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार डायरेक्ट आईपीएस (आरआर) 99 से बढ़ाकर 109 और राज्य पुलिस सेवा कैडर 43 से बढ़ाकर 46 कर दिया गया है।
नोटिफिकेशन के बाद अब राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आईपीएस प्रमोशन में फायदा मिलेगा। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य आईपीएस कैडर का 2004 में पुनरीक्षण बाद 81 पद,दूसरा 2010 में 103 और तीसरी बार 2017 में 142 पदों को मंजूरी दी गई थी।

Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 2. Disha Vakani Father Death: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दयाबेन के पिता भीम वकानी का निधन, बेटे मयूर ने दी जानकारी, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
- 3. CG Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 8.22 लाख के जेवरात और वाहन बरामद
- 4. RSS headquarters Nagpur: नागपुर RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक बरामद, पूरे शहर में हाई अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

