Create your Account
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 144 अंक लुढ़का, रुपया मजबूत
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन कमजोरी के साथ शुरुआत की। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 144.66 अंक टूटकर 77,461.77 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 38.7 अंक फिसलकर 23,553.25 अंक पर आ गया। हालांकि, इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 8 पैसे की मजबूती देखी गई और यह 85.66 पर पहुंच गया।
अमेरिकी टैरिफ की चिंता से बाजार पर दबाव
वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू सूचकांकों पर भी पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों में चिंता बढ़ी है। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स 144.66 अंक गिरकर 77,461.77 और एनएसई निफ्टी 38.7 अंक नीचे 23,553.25 पर कारोबार करता दिखा।
कौन रहा आगे, कौन पीछे?
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में बढ़त देखी गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : डांस टीचर मर्डर केस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग से तंग नाबालिग ने रची साजिश, 56 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- 2. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 3. Kuldeep Vanshika Wedding: कुलदीप यादव ने वंशिका संग रचाई शादी, टीम इंडिया के स्टार्स ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो
- 4. Dhanush howitzers: स्वदेशी धनुष हॉवित्जर के 300 तोपों का ऑर्डर देगी सेना, 15 नई तोपखाना रेजिमेंट बनाने की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

