Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Share Market Today: शेयर बाजार में मुनाफावसूली, 182 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स; इन स्टॉक्स में भारी उछाल
- Pradeep Sharma
- 30 Jun, 2025
Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन सोमवार 30 जून को गिरावट देखी जा रही है। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.77 अंक की गिरावट के साथ 83,876.13 अंक पर और निफ्टी 46.25 अंक फिसलक
Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन सोमवार 30 जून को गिरावट देखी जा रही है। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.77 अंक की गिरावट के साथ 83,876.13 अंक पर और निफ्टी 46.25 अंक फिसलकर 25,591.55 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी 86 अंकों की उछाल के साथ 57,529 पर ओपेन हुआ। इस तेजी के कारण बैंक निफ्टी नए हाई पर पहुंच गया।
Share Market Today: वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया थोड़ी मजबूती के साथ 86.47/$ पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज पीएसयू बैंक के अलावा लगभग इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। पीएसयू बैंक में एक फीसदी से ज्याादा की तेजी देखी जा रही है। हालांकि आज आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है।
Share Market Today: घरेलू बाजारों में गिरावट की मुख्य वजह बैंकों के शेयर में मुनाफावसूली रही। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, लार्सन एंड टूब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटर्नल (जोमैटो) के शेयर लाभ में रहे।
Share Market Today: एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer न्यूज: मंत्रालय महानदी भवन में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट
- 2. Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेगे आमिर खान, इस दिन गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
- 3. West Bengal: पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, लाखों महिलाओं को मिलेगी 3,000 रुपये मासिक सहायता
- 4. CG Crime : प्रेम संबंध बना मौत की वजह, भतीजी और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग महिला की ली जान, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

