Create your Account
Sex Racket : घर नहीं पहुंचा पूर्व सैनिक, तो परिजनों ने थाने में दी सूचना, होटल में अय्याशी के दौरान हुआ गिरफ्तार...
Sex Racket : मेरठ। एएचटीयू की टीम ने शोभापुर चौकी के सामने रॉयल एप्पल होटल में दबिश देकर पांच युवती और चार युवक को पकड़े है, जिनमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। बताया जाता है कि घर से सामान लेने के लिए निकला पूर्व सैनिक होटल में महिला मित्र के साथ पकड़ा गया। पूर्व सैनिक रात तक भी घर नहीं पहुंचा तो बेटे ने थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को जब पूर्व सैनिक को कोर्ट में पेश किया तो परिजनों को इस बारे में पता चला।
Sex Racket : सीओ दौराला शुचिता सिंह के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी अखिलेश गौड़ ने शनिवार रात को रायल एप्पल होटल में नाबालिग से देह व्यापार कराने की सूचना पर छापा मारा था। होटल के कमरों से पांच युवती और होटल संचालक निखिल सहित पांच युवक पकड़े। पकड़े गए चार युवकों में बागपत निवासी एक पूर्व सैनिक भी था, जो अपने साथ महिला मित्र को लेकर आया था।
Sex Racket : बताया जाता है कि पूर्व सैनिक इस समय पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रहता है। उधर देर रात तक भी पूर्व सैनिक घर नहीं पहुंचा तो उनके बेटे ने पल्ल्वपुरम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूर्व सैनिक की आखिरी लोकेशन पुलिस लाईन के पास मिली।
Sex Racket : मैनेजर के पास मिले थे लड़कियों के फोटो-
होटल मैनेजर लड़कियों के फोटो ग्राहकों को भेजता था। कुछ युवक लड़कियों को लेकर आते थे, उन्हें कमरा उपलब्ध कराया जाता था। युवकों के लिए होटल संचालक ने ही युवतियों की व्यवस्था की थी। रजिस्टर में सभी की आईडी भी दर्ज थी। सीओ ने उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एएचटीयू ने पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : युवक की हत्या करने वाले नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार, लोहे के कड़े और चाकू से किया था हमला
- 2. Kuldeep-Vanshika Grand Reception: कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन : आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, क्रिकेट सितारों का लगा जमवाड़ा, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
- 3. CG Freedom of Religion Bill-2026: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 विधानसभा में पेश,पहले देना होगा घोषणा-पत्र, अवैध धर्मांतरण पर आजीवन कैद का प्रावधान
- 4. Navratri Wealth Tips: नवरात्रि में करें कौड़ियों और लौंग के ये उपाय, बढ़ेगी धन-समृद्धि, घर से दूर होगी नकारात्मकता और दरिद्रता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

