Breaking News
:

Ranveer Allahbadia : विवादों के बाद रणवीर इलाहाबादिया की दमदार वापसी, TRS पॉडकास्ट जल्द होगा लाइव...

Ranveer Allahbadia

अब रणवीर ने अपने फैंस के समर्थन के लिए आभार जताते हुए "The Ranveer Show (TRS)" की नए अंदाज में वापसी की घोषणा की है।

 Ranveer Allahbadia : नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) ने हाल ही में विवादों से घिरने के बाद अपनी धमाकेदार वापसी का ऐलान कर दिया है। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में दिए गए एक बयान के चलते उन्हें भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। अब रणवीर ने अपने फैंस के समर्थन के लिए आभार जताते हुए "The Ranveer Show (TRS)" की नए अंदाज में वापसी की घोषणा की है।


Ranveer Allahbadia : फैंस का मिला जबरदस्त समर्थन-
रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी की जानकारी देते हुए लिखा, "बहुत कुछ कहना है, लेकिन सही समय पर। फिलहाल आप सभी का धैर्य और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है।" उन्होंने बताया कि विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकियां और आलोचना सहनी पड़ी, लेकिन उनके परिवार, दोस्तों और फैंस ने उन्हें हिम्मत दी। इसके अलावा, उनके पॉडकास्ट के गेस्ट्स – एक्टर्स, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन ने भी उनका हौसला बढ़ाया।


Ranveer Allahbadia : विवाद से मिली सीख, अब होगी ज्यादा जिम्मेदारी-
रणवीर ने इस कठिन दौर को एक "सीखने का मौका" बताया। उन्होंने कहा, "सफलता के साथ असफलता भी आती है। मैंने बिना ब्रेक के 10 साल तक काम किया, लेकिन इस अनचाहे ब्रेक ने मुझे ठहरने और सोचने का समय दिया।" उन्होंने स्वीकार किया कि उनके शो को बच्चे भी देखते हैं, इसलिए अब वह और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाएंगे ताकि किसी भी समुदाय या दर्शक को ठेस न पहुंचे।


Ranveer Allahbadia : मेंटल हेल्थ और आध्यात्मिकता से मिली ताकत-
रणवीर ने अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई, लेकिन "ध्यान, साधना और प्रार्थना" से उन्हें शांति और हिम्मत मिली। उन्होंने कहा, "जब दुनिया आपके खिलाफ हो जाती है, तब सिर्फ ऊपरवाला ही सहारा देता है।"


Ranveer Allahbadia : 

TRS पॉडकास्ट की नई शुरुआत, फैंस को बड़ी उम्मीदें-
रणवीर इलाहाबादिया ने घोषणा की कि जल्द ही उनका "The Ranveer Show (TRS)" नए अंदाज में वापसी करेगा। उन्होंने अपने फैंस से अपील की, "मैं जानता हूं कि मैंने आपको निराश किया, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप मुझे एक और मौका दें। मैं अपनी संस्कृति और समाज को एक्सप्लोर करने के जुनून को और बेहतर तरीके से जारी रखूंगा।"


Ranveer Allahbadia : नई शुरुआत के लिए तैयार रणवीर इलाहाबादिया-
रणवीर ने कहा कि वह अब "अपने काम को बोलने देंगे" और खुद को अपने कंटेंट के जरिए साबित करेंगे। उन्होंने अपनी टीम और परिवार का शुक्रिया अदा किया और जल्द ही नई ऊर्जा के साथ अपने फैंस के सामने आने का वादा किया। रणवीर की वापसी उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने नए सफर में क्या बदलाव लाते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us