Create your Account
रिवर्स करते हुए पिकअप ने कुचला, दो बच्ची सहित चार की मौत...
- Rohit banchhor
- 17 Oct, 2024
बताया जाता है कि सभी पीड़ित बिहार के निवासी थे और हरियाणा के पलवल जिले के होडल में ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे।
UP Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोसी शेरगढ़ रोड पर नगरिया सतबीसा के पास हुआ। यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों को लेकर जा रहे पिकअप ट्रक ने बिजली के खंभे से टकरा कर तार गिरा दिया और उसी वाहन से कुचल कर इन लोगों की जान चली गई।
UP Accident : एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि हादसा तब हुआ जब चालक ने वाहन से कूदने के बाद उसे रिवर्स कर दिया। इसी दौरान वाहन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गौरी देवी 35 वर्ष, उनकी बेटी कोमल 2 वर्ष, कुंती देवी 28 वर्ष और उनकी बेटी प्रियंका दो वर्ष शामिल हैं। घायलों को पहले कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
UP Accident : बताया जाता है कि सभी पीड़ित बिहार के निवासी थे और हरियाणा के पलवल जिले के होडल में ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- 2. Rajim Kumbh Kalp Mela : त्रिवेणी संगम राजिम में कुंभ कल्प मेला आरंभ, राज्यपाल ने की महाआरती
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 4. Greece boat Collision: ग्रीस में बड़ा हादसा, स्पीडबोट और कोस्ट गार्ड नाव की टक्कर में 14 की मौत, कई लापता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

