Breaking News
:

भोपाल में पुलिस के कड़े पहरे में होगी न्यू ईयर पार्टी, 100 प्वाइंट पर 500 जवानों की तैनाती

Bhopal is tightening security for New Year celebrations with 100 checkpoints and 500 officers deployed. Police will monitor drunk driving and speeding with breath analyzers and city cameras.

भोपाल। न्यू ईयर में पार्टी को लेकर भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। निगरानी के लिए 100 प्वाइंट और इनमें 500 जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 25 प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस रहेगी और हर प्वाइंट पर ब्रीद एनालाइजर होगा। 31 दिसंबर की रात को तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर होगी। साल 2024 के अंतिम दिन कंट्रोल रूम से शहर में लगे कैमरों से निगरानी की जाएगी।


हर समय की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार, चेकिंग की शुरुआत हो गई है। सभी जगहों के एंट्री प्वाइंट पर बने नाके चेकिंग की जा रही हैं। चेकिंग प्वाइंट के अलावा स्टेशन की मोबाइल टीम अपने-अपने इलाकों की पहरेदारी करेगी। उन्होंने यह भी बताया की जिस भी होटल्स में नए साल को लेकर कार्यक्रम होंगे, उन्हें पुलिस स्टेशन में जाकर समस्त जानकारी आज शाम तक पुलिस को देनी होगी।


31 दिसंबर से 2 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद आयोजन कर सकते हैं। जो मादक पदार्थ बैन है उनका उपयोग नहीं करना होगा। कार्यक्रम वाले स्थल पर व्यवस्था संभालने को वॉलंटियर नियुक्त है। कार्यक्रम में हर्ष फायर बैन रहेगा और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाना होंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us