Create your Account
Narayanpur News : नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई का किया अपहरण, शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 01 Jul, 2024
Narayanpur News : नारायणपुर। जिले में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
Narayanpur News : नारायणपुर। जिले में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सन्नू उसेंडी 30 वर्ष का शव रविवार रात जिले के ओरछा गांव के बटुमपारा चौक पर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उसेंडी राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के एक सिपाही का भाई था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा क्षेत्र का निवासी उसेंडी नारायणपुर शहर में रह रहा था और उसकी एक चाय की दुकान थी।
Narayanpur News : बता दें कि शुक्रवार 28 जून को नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोहकामेटा के नजदीक कुतुल गांव के एक स्थानीय बाजार से नक्सलियों ने उसेंडी को अगवा कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को संदेह था कि उसेंडी पुलिस का मुखबिर है। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को कुतुल से लगभग 20 किलोमीटर दूर ओरछा में फेंक दिया।
Narayanpur News : उन्होंने बताया कि उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 Points Table : लखनऊ ने RCB को 9 रनों से हराया, बेंगलुरु ने गंवाया ये बड़ा मौका; पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण
- 2. Vijay Thalapathy Net Worth : तमिलनाडु के सुपरस्टार विजय के पास ₹624 करोड़ से अधिक की संपत्ति, जानें थलापति का साम्राज्य
- 3. Munidih Coal Washery Accident : BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा : कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
- 4. West Bengal CM Oath: ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर, मां दुर्गा की प्रतिमा, झालमुड़ी का स्टॉल, सिंदूर खेला, पंडाल में 30 हजार कुर्सियां,शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी की जोरदार तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

