Create your Account
MP News : कांग्रेस नेता के घर में लगी आग, दम घुटने से मौत, परिवार की बेटियां जिंदगी के लिए लड़ रही
MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात एक भयंकर आग ने कांग्रेस नेता और कारोबारी प्रवेश अग्रवाल की जान ले ली। लसूड़िया थाना क्षेत्र में आग लगने से उनका घर धुएं और आग से भर गया। दम घुटने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके परिवार की दो बेटियां सौम्या (14) और मायरा (12) गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।
बता दें कि आग किचन से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। घर में मौजूद परिवार ने मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन गार्ड के मौजूद होने के बावजूद आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। प्रवेश अग्रवाल इंदौर के जाने-माने कारोबारी थे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते थे।
उन्होंने नर्मदा युवा सेना का गठन भी किया था। आग लगने के कारण और विस्तृत जांच फायर विभाग द्वारा की जा रही है, जबकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना इलाके में शोक और भय का माहौल पैदा कर गई है।
Related Posts
More News:
- 1. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 2. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
- 3. IND vs ENG 2nd T20: भारत को दूसरे टी20 में मिली हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला; बेथेल का अर्धशतक, वैभव का डेब्यू पर 14 रन
- 4. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

