Create your Account
Jharkhand News : झारखंड में शुरू हुई जेएमएम की बड़ी बैठक, क्या हेमंत सोरेन के लिए सीएम पद छोड़ेंगे चंपई सोरेन, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2024
Jharkhand News : झारखंड। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलाई गई बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने एक बार फिर से हेमंत सोरेन को नेता चुन लिया है।
Jharkhand News : झारखंड। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलाई गई बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने एक बार फिर से हेमंत सोरेन को नेता चुन लिया है। इसके बाद सीएम पद पर उनकी वापसी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। हेमंत सोरेन फिर झारखंड के सीएम होंगे। आज ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
Jharkhand News : बता दें कि आज शाम साढ़े 7 बजे हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन राज्यपाल से मिलने जाएंगे। मुख्यमंत्री चंपाई इस्तीफा सौंपेंगे और हेमंत शपथ ग्रहण के लिए समय मांगेंगे। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अभी चेन्नई में हैं। वे आज शाम तक रांची लौटेंगे। इसके बाद वे सीधे राजभवन जाएंगे। इससे पहले रांची में सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है।
Jharkhand News : सभी विधायकों को सीएम हाउस में ही रहने को कहा गया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। सीएम हाउस पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हुए।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News : 2 बच्चों से ज्यादा हुए तो नहीं बन सकते सरपंच, सपना पूरा करने के लिए पिता ने ली मासूम जान
- 2. Grammy Awards 2026 : दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, बिली ईलिश का ‘वाइल्डफ्लावर’ बना सॉन्ग ऑफ द ईयर
- 3. CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
- 4. MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

