Create your Account
Ind vs Ban 2nd T20: दूसरा टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारतीय टीम, बांग्लादेश के सामने होगी कड़ी चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन सहित पिच रिपोर्ट
Ind vs Ban 2nd T20: खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले मैच में सात विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के बाद, टीम इंडिया का लक्ष्य अब दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस का शाम 7:30 बजे किया जाएगा है।
पहले मैच में मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को डेब्यू का मौका दिया गया था, और अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन विनिंग टीम को बरकरार रखता है या बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जायेगा।
Ind vs Ban 2nd T20: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 11 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज शामिल हैं। यदि भारतीय टीम इस मैच को जीत लेती है, तो सूर्यकुमार अपनी तीसरी टी20 सीरीज जीत दर्ज करेंगे।
बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद उन्हें वापसी के लिए अपना बेस्ट देना होगा। दूसरी ओर, भारत के प्रमुख खिलाड़ी जैसे ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम ने पहले मैच में अपने खेल का दबदबा बनाए रखा था। अब देखना होगा कि क्या भारत इसी प्रदर्शन को दोहरा पाता है या बांग्लादेश वापसी करता है।

पिच रिपोर्ट -
Ind vs Ban 2nd T20: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साल 2022 के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जायेगा। इस टी20 इंटरनेशनल मैच में भी दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। आज भारत और बांग्लादेश का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं करती है तो स्कोर डिफेंड करना मुश्किल होगा। इस मैच में ओस का फैक्टर भी आ सकता है। ऐसे में रनचेज आसान होगा। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है।
Ind vs Ban 2nd T20: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
Ind vs Ban 2nd T20: बांग्लादेशः परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन, शौरिफुल इस्लाम।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
- 2. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
- 3. UPSC NDA-I और CDS-I 2026 का रिजल्ट जारी, हजारों अभ्यर्थी हुए सफल
- 4. Vijay Oath Ceremony : विजय थलापति कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

