Create your Account
Heavy rain in Bengaluru: बेंगलुरु में भारी बारिश, इमारत ढहने से मलबे में कम से कम 17 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
- Pradeep Sharma
- 22 Oct, 2024
Heavy rain in Bengaluru: बेंगलुरु में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मंगलवार को शहर के पूर्वी हिस्से में निर्माणाधीन इमारत के ढह
बेंगलुरु। Heavy rain in Bengaluru: बेंगलुरु में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मंगलवार को शहर के पूर्वी हिस्से में निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से कम से कम 17 लोग मलबे में दब गए। लोगों को बचाने का अभियान जारी है।
Heavy rain in Bengaluru: रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में होरमावु अगरा इलाके में एक इमारत ढहने के बाद कम से कम 17 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच के अनुसार, पूरी इमारत ढह गई जिसके बाद लोग उसके नीचे दब गए। अग्निशमन और आपातकालीन विभाग की दो बचाव वैन को बचाव अभियान में लगाया गया है।
Heavy rain in Bengaluru: इमारत ढहने की घटना तब हुई है, जब शहर के कई हिस्सों में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। उत्तर बेंगलुरु को बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। यलहंका के केंद्रीय विहार में कमर तक पानी भरा हुआ है। बचावकर्मियों ने लोगों को नौका की मदद से बाहर निकाला।
Heavy rain in Bengaluru: जलजमाव के कारण उत्तर बेंगलुरु में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में कई मकानों में पानी घुस गया है और पास की झीलों में पानी उफान पर है। वाहनों और बिजली के सामान को नुकसान पहुंचा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

