Create your Account
Hareli : हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास, रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक, मड़ई मेला जैसा नजारा
- VP B
- 04 Aug, 2024
पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि का भी आनंद लेंगे।
Hareli : रायपुर। हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास में आज सीएम हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरूआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है।
Hareli : हरेली के मौके पर परंपरागत छत्तीसगढ़ी खेल भी खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में भी इसकी पूरी तैयारी की गई है। पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि का भी आनंद लेंगे।
Hareli : इस मौके पर सबसे खास लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। राऊत नाचा, करमा नृत्य आदि छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्यों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विविध लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।
Hareli : छत्तीसगढ़ में हरेली हर जगह अपनी विशिष्ट सुंदरता और विशिष्ट रूपों तथा तरीकों से मनाई जाती है। प्रदेश का हर अंचल अपनी सांस्कृतिक सुंदरता के साथ अपने को व्यक्त करता है। हरेली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में इनकी भी प्रस्तुति होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
- 2. CG News : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, रिटायर्ड फौजी ने युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
- 3. ICC fines Arshdeep Singh: आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, वर्ल्ड कप फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद, सुनाई ये बड़ी सजा
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणधीन घाटों का किया निरीक्षण, कहा- श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

