Create your Account
CG News : गर्भवती मां और मासूम बेटी की डूबने से मौत, दूसरी बेटी ने बचाई जान
CG News : जशपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र स्थित बालाझर घोघरा डैम में नहाने के दौरान गर्भवती महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी दो बेटियों के साथ डैम में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी की ओर चली गई। मां को डूबता देख एक बेटी उसे बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन दोनों पानी में समा गए। वहीं दूसरी बेटी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और बाहर निकलकर लोगों को घटना की सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी के शव डैम से बाहर निकाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- 4. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

