Breaking News
:

CG News: नक्सलवाद और सुरक्षा विषयों पर गृह मंत्री अमित शाह की मैराथन बैठक शुरु, सीएम साय, गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ आला अफसर मौजूद

रायपुर। CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा के दूसरे दिन रविवार 8 फरवरी विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सीएम विष्णु देव साय और

रायपुर। CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा के दूसरे दिन रविवार 8 फरवरी विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सीएम विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठकों का दौर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। पहली विभागीय बैठक 11 बजे से 12:45 तक चलेगी, वहीं दूसरी विभागीय समीक्षा बैठक 12:45 से 2 बजे तक रहने वाली है।


CG News: नक्सलवाद और सुरक्षा विषयों पर होगा मंथन


दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन का अवकाश रहेगा, जिसके बाद 3 बजे से 4:15 तक गृह मंत्री अमित शाह LWE क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। गृह मंत्री नक्सलवाद समेत कई सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के आला अधिकारी शामिल होंगे।


CG News: बैठक में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की जाएगी और शहरी क्षेत्रों में सक्रिय नक्सल नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर चर्चा होगी।


CG News: दौरे के तीसरे दिन, यानी 9 फरवरी को गृहमंत्री बस्‍तर के लिए रवाना होंगे। वहां वे मुख्य अतिथि के रूप में बस्‍तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर जाएंगे और वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us