Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime : पत्नी की हत्या कर जंगल में फंदे से लटकाया शव, पति सहित दो गिरफ्तार
CG Crime : बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर साथी के साथ मिलकर शव को जंगल में पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम झपरा-लातापानी के घने जंगल में 13 फरवरी 2026 की शाम करीब एक 50 वर्षीय महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सूचक अनिल खलखो की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की।
शव परीक्षण के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोटों और खरोंच के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ कि मृतिका बंधनी 50 वर्ष निवासी झपरा की मौत हत्यात्मक प्रकृति की है।
जांच में सामने आया कि आरोपी गुना राम (58 वर्ष) अपनी पत्नी के घर से अक्सर बाहर जाने और देर से लौटने को लेकर नाराज रहता था। जानकारी के अनुसार, महिला बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन लौटने पर आरोपी ने गुस्से में उसे धक्का देकर गिराया और बांस के डंडे व हाथ-पैर से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या साबित करने की योजना बनाई। उसने लखन कुम्हरिया (50 वर्ष), निवासी झपरा, की मदद से शव को जंगल में ले जाकर पेड़ पर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1), 238, 3(अ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता : रायपुर की वैभवी अग्रवाल बनीं प्रदेश टॉपर, देखें नाम और उनका रैंक
- 2. CG Assembly Budget Session: धान खरीदी पर मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का बर्हिगमन, भूपेश ने पूछा- कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया
- 3. India won T20 WC 2026 Title: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
- 4. MP News : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

