Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल...
- Rohit banchhor
- 19 Aug, 2024
CG Accident : सारंगढ़। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिना मोड़ के पास राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
CG Accident : सारंगढ़। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिना मोड़ के पास राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 5 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।
CG Accident : बता दें कि ग्राम अलीकुंद निवासी रमेश चंद्रा अपनी पत्नी रमा चंद्रा के साथ राखी की रस्म पूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रोहिना मोड़ के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपती की 5 वर्षीय बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं।
CG Accident : उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। इस दर्दनाक घटना के बाद दंपती के परिवार में शोक और मातम का माहौल छा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्लांट में बॉयलर धमाके से दहला क्षेत्र, 9 माह का मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को मारी टक्कर, बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल
- 3. Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
- 4. Clash in Kolkata: दक्षिण कोलकाता में दो गुटों के बीच झड़प, बम और गोलीबारी में कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

