Create your Account
CG Accident : ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की हुई मौत, महिला घायल
- Rohit banchhor
- 07 Jun, 2026
डभरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
CG Accident : सक्ती। डभरा-खरसिया मार्ग पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। ईंट से भरे एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे डभरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणभांठा गांव के पास पहुंचे, ईंट से लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल बरेठ और संजू बरेठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव सड़क पर पड़े देख आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल लीलावती बरेठ को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं, डभरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Bird Hit Plen: विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पक्षी से टकराया विमान, लैंडिंग के दौरान हुई घटना
- 2. Assam: असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 मंत्रियों को सौंपे गए गार्जियन जिले
- 3. भारत में लॉन्च हुआ Instagram Plus, अब जान सकेंगे इंस्टाग्राम पर कौन बार-बार देखता है आपकी स्टोरी, मिलेंगे और भी कई खास फीचर्स
- 4. IPS Transfer : आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, 2022 बैच के अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

