Create your Account
CG Accident : रक्षाबंधन त्यौहार मनाकर घर लौट रहे दंपति हुए हादसे का शिकार, महिला की गई जान...
- Rohit banchhor
- 20 Aug, 2024
CG Accident : रायगढ़। जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।
CG Accident : रायगढ़। जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति को हाथ और पसली में चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG Accident : बता दें कि परिक्षित चौहान 46 वर्ष अपनी पत्नी हेमा चौहान 40 वर्ष को लेकर उसके भाई को राखी बंधवाने के लिए बजरंगडीपा जुटमिल आया था। राखी बांधकर दोनों पति-पत्नी से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
CG Accident : मामले में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे ट्रेलर चालक वहां से भाग नहीं सका। ऐसे में पुलिस के जवान भी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखे लाइव
- 3. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

