Create your Account
BIg Accident : खाई में गिरी स्कूल बस, 15 बच्चे घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
- Rohit banchhor
- 19 Oct, 2024
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की निगरानी की जा रही है।
BIg Accident : पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस खाई में गिरने से 15 बच्चों के घायल होने की खबर है। हादसा टिक्कर ताल के पास हुआ, जहां ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था, जिससे बस नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी।
BIg Accident : रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया और घायल बच्चों को मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
BIg Accident : प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंजाब के मलेरकोटला स्थित ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे थे। बस के पलटने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की निगरानी की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, धर्मांतरण पर सख्त कानून सहित 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
- 2. Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
- 3. CG Crime : युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
- 4. Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई तपिश, अगले 3 दिन में और बढ़ेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

