Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
जल्द चलेंगी Air Taxi, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा, जानें कितनी होगी स्पीट और किराया
- Pradeep Sharma
- 20 Jan, 2025
Air Taxi: आने वाले कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में सड़क पर टैक्सी की बजाय हवा में टैक्सी (Air Taxi) से एक ही शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाते लोग दिखेंगे। दरअसल इंडिया एक्सपो सेंटर एंड
नई दिल्ली। Air Taxi: आने वाले कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में सड़क पर टैक्सी की बजाय हवा में टैक्सी (Air Taxi) से एक ही शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाते लोग दिखेंगे। दरअसल इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हो रहे अर्बन मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर शो में एयर टैक्सी का भविष्य दिखाया गया।
Air Taxi: एयर टैक्सी, उसका संचालन, वर्टिपोर्ट ( एयरटैक्सी का पोर्ट) आदि को लेकर कंपनियों ने अपने कॉन्सेप्ट पेश किया। इनमें से कुछ बड़ी संख्या में उत्पादन के लिए तैयार हैं, तो कुछ अगले वर्ष तक मूर्त रूप ले लेंगी। अगले कुछ वर्षों में दिल्ली एनसीआर के लोग एक शहर से दूसरे शहर में महज 15 से 20 मिनट में पहुंच जाएंगे।
Air Taxi: 550 किलोग्राम भार लेकर भर सकेगी उड़ान
अभी दो तरह की एयर टैक्सी के मॉडल पेश किए गए हैं। एक में पायलट सहित पांच लोग और दूसरी में पायलट सहित छह लोग बैठ सकेंगे। एयर टैक्सी में पांच की सवारी, 150 की स्पीड सीहार्स एयर लिमिटेड ने एयर टैक्सी सीहार्स एच5 का कॉन्सेप्ट पेश किया। कंपनी के संस्थापक अनुराग गुप्ता ने बताया कि सीहार्स एच5 अगले वर्ष मार्च तक आसमान में उड़ता नजर आएगा।
Air Taxi: ये टैक्सी हेलीकाप्टर की तरह वर्टिकल टेक ऑफ करेगी और उतरेगी भी। इसे यात्री वाहन, जायराइड्स, एयर कार्गो, एयर एंबुलेंस, खोजबीन और बचाव व कोस्ट गार्ड के तौर पर उपयोग में लाया जा सकेगा। इसमें एक पायलट और चार सवारी बैठ सकेंगी। एक बार चार्ज होने पर ये 450 किमी की दूरी तय कर सकेगा। 550 किलोग्राम भार को लेकर उड़ सकेगी।
Air Taxi: 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम
यह विश्व का पहले वर्टिकल टेक आफ एंड लैंडिंग एयरक्राफ्ट (ईवीटीओएल) है जो 10 मीटर की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है। इमरजेंसी में आठ सेकंड में लैंड कर सकता है। इसकी लैंडिंग व टेकआफ के लिए किसी रनवे, एयरपोर्ट, सीपोर्ट की जरूरत नहीं है।
Air Taxi: 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार
कंपनी की ओर से ही देश के प्रमुख शहरों में एयरडाक (स्टेशन) बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 20 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। कंपनी की ओर से एयर टैक्सी का भी निर्माण भी अंतिम चरण में है जो 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ने के साथ ही छह लोगों को बैठा सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, देखें लाइव
- 2. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
- 3. Teacher Suspended : डीईओ ने उठाया कड़ा कदम, नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षक सस्पेंड
- 4. IND vs NZ T20 WC Final 2026: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, ईशान ने भी ठोकी फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रन का विशाल टारगेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

