Donald Trump: जीत के बाद सबसे पहले क्या करेंगे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रवक्ता ने बताई ये बात
- Pradeep Sharma
- 06 Nov, 2024
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं
नई दिल्ली। Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं जबकि डेमोक्रेटिक कैंडीडेट कमला हैरिस बहुमत से पीछे रह गई हैं।
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के साथ ‘इतिहास रचा’ गया। ट्रंप ने जीत के बाद फ्लॉरिडा में अमेरिकी जनता को संबोधित किया।
Donald Trump: वहीं अब उनके प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा दावा कर दिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले राष्ट्रपति कुर्सी संभालते ही ट्रंप विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालेंगे। जोर देकर बोला गया है कि सभी चुनावी वादे पूरे होंगे।

