Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP News : आटा चक्की में धमाका, बाबा के लिए बाजरा पिसवाने गए किशोर की मौत
- Rohit banchhor
- 08 Nov, 2025
ताया जा रहा है कि मोहित अपने 75 वर्षीय बाबा संतलाल के कहने पर बाजरा पिसवाने चक्की पर गया था।
UP News : कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रुरा थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव की एक चलती आटा चक्की में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में चक्की का पत्थर टूटकर 16 वर्षीय मोहित को जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहित अपने 75 वर्षीय बाबा संतलाल के कहने पर बाजरा पिसवाने चक्की पर गया था।
जानकारी के मुताबिक, मोहित के बाबा ने दोपहर में उससे बाजरे की रोटी खाने की इच्छा जताई थी। इस पर मोहित 10 किलो बाजरा लेकर साइकिल से पास की आटा चक्की पर पहुंचा। वहां चक्की पहले से चल रही थी। मोहित ने ऑपरेटर से कहा कि उसका बाजरा पहले पीस दे और खुद पास में खड़ा होकर इंतजार करने लगा।
इसी दौरान चक्की में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। पत्थर का टुकड़ा उछलकर सीधे मोहित के सिर में जा लगा। धमाके की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, मोहित की सांसें थम चुकी थीं।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि चक्की के पत्थर में दरार आने से घर्षण के दौरान ब्लास्ट हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: कांग्रेस ने बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटी के गठन के लिए नियुक्त किए प्रभारी, रायपुर शहर की जिम्मेदारी अरुण वोरा को, देखें लिस्ट
- 2. CEC Gyanesh Kumar: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस, इसी सत्र में पेश हो सकता है महाभियोग
- 3. CG High Court: 'शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं', छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल बाद आरोपी बरी, लोअर-कोर्ट का आदेश रद्द
- 4. T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड होंगे आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग 11, ईडन की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

