Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Train Accident Update : कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, कई घायल
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2025
हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और पटरी से उतर गए।
Train Accident Update : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लाल खदान स्टेशन के पास कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और पटरी से उतर गए।
घटना शाम करीब 4 बजे गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 6 यात्रियों की मौत और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
कुछ ही देर में रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घायलों को सिविल अस्पताल और अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेलवे ने जारी किए आपातकालीन नंबर-
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
बिलासपुर- 7777857335, 7869953330
चांपा- 8085956528
रायगढ़- 9752485600
पेंड्रा रोड- 8294730162
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, और प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य को दी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Dhurandhar : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, बनी 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
- 2. bank loan EMI: कम हो जाएगी आपके बैंक लोन की EMI, सस्ता होगा कर्ज! 5 दिसंबर को आएगा RBI का फैसला
- 3. Raipur City Crime: राजधानी रायपुर में पंजाब-पाकिस्तान से जुड़ा बड़ा ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, 400 ग्राम हेरोइन के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार समेत 10 मोबाइल फोन भी जब्त
- 4. Shivraj Patil: शिवराज पाटिल का लातूर में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, दिग्गज नेताओं ने दी अंतिम विदाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

