Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Gambhir - Kohli Interview: गौतम गंभीर और विराट कोहली का इंटरव्यू वायरल, भीगे बादाम और कप्तान रोहित का क्या है कनेक्शन जानें
Gambhir - Kohli Interview: खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक इंटरव्यू अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। यह वीडियो भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले जारी किया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में गंभीर और कोहली की मस्ती भरी बातचीत के साथ-साथ क्रिकेट पर भी चर्चा की गई है। दोनों को ठहाके लगाते हुए और मजेदार अंदाज में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि वह रोहित शर्मा से सवाल पूछते तो वह जानना चाहेंगे कि क्या रोहित सुबह भीगे हुए बादाम खाते हैं। गंभीर ने इस पर हंसते हुए कहा की कि ''सुबह 11 बजे की जगह रात के 11 न हो जाएं।'', यह इशारा करते हुए कि रोहित शर्मा कभी-कभी भुलक्कड़ हो जाते हैं।
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय बल्लेबाजों की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे के बीच के अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाजी इकाई में इतनी गुणवत्ता है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।
Gambhir - Kohli Interview: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार, 19 सितंबर से शुरू हो रही है, और इस सीरीज को लेकर टीमों की तैयारियों को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अगले वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर की बातचीत करते नजर आएंगे, जो प्रशंसकों के लिए एक और दिलचस्प वीडियो होगा।
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल में दो बार विवाद हो चुका है। पहली बार 2013 में जब कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे और गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान थे, तब दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद 2023 में एक बार फिर आईपीएल के दौरान दोनों के बीच गहमागहमी देखने को मिली, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक भी शामिल थे। हालांकि, आईपीएल 2024 में और टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद, गंभीर और कोहली के बीच संबंधों में सुधार हुआ है और दोनों के बीच अब एक शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर कटर से हमला, 100 से ज्यादा टांके, कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव
- 2. CG News : मनरेगा और आवास योजना के रिकॉर्ड में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
- 3. MP News : सड़क किनारे बाइक के नीचे मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप
- 4. Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

