Create your Account
Director Atlee Kumar: दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं एटली और प्रिया एटली, इंस्टा पोस्ट पर शेयर की खुशखबरी
Director Atlee Kumar: मुंबई: ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया एटली के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है। कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। एटली और प्रिया ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटोज शेयर करते हुए खुशखबरी साझा की। तस्वीरों में उनका बड़ा बेटा मीर और पालतू कुत्ते बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी व गूफी भी नजर आ रहे है।
Director Atlee Kumar: प्रिया ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए परिवार की बॉन्डिंग और सादगी को खूबसूरती से दिखाया। पोस्ट के साथ कपल ने लिखा, “हमारा घर अब और भी ज्यादा प्यार से भरने वाला है! हां, हम फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। आपके आशीर्वाद, प्यार और दुआओं की हमें बहुत जरूरत है।”
Director Atlee Kumar: इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई। साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, “बहुत खूबसूरत फोटोज, बधाई हो प्रिया!” जान्हवी कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ “बेस्ट” लिखा। कीर्ति सुरेश ने कहा, “बधाई हो मेरे प्यारे दोस्तों, ढेर सारी शुभकामनाएं।” करण जौहर, वीर पहाड़िया सहित कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया।

Director Atlee Kumar: एटली साउथ और बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में शुमार हैं, जबकि प्रिया बतौर प्रोड्यूसर अपनी मजबूत पहचान रखती हैं। व्यस्त करियर के बावजूद दोनों हमेशा परिवार को प्राथमिकता देते आए हैं। फैंस अब नए मेहमान के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
- 2. MP News : अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. Odisha Train Accident : ओडिशा में ट्रेन हादसा: चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO
- 4. CG News : कुत्ते को बचाते हुए पलटी कार, व्यापारी की मौके पर मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

