Create your Account
CG News : डोंगरगढ़ में बनी रहेगी कांग्रेस की सरकार, अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त, कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर मनाई खुशी
- Rohit banchhor
- 12 Jul, 2024
CG News : खैरागढ़। डोंगरगढ़ नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद से चल रही सियासी उठापटक का आज समापन हुआ।
CG News : खैरागढ़। डोंगरगढ़ नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद से चल रही सियासी उठापटक का आज समापन हुआ। कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें यह प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 पार्षदों ने वोट किया, जबकि विपक्ष में 8 वोट पड़े। प्रस्ताव पास करने के लिए दो तिहाई बहुमत यानी 16 पार्षदों के वोट की जरूरत थी। सुदेश मेश्राम ने अपनी अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में सफलता पाई, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल बन गया और कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर इस जीत का जश्न मनाया।
CG News : सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा एक निर्दलीय पार्षद के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे कांग्रेस की शहर सरकार पर संकट मंडराने लगा था। भाजपा ने अपने पार्षद दल के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया, जो आज ध्वस्त हो गया।
CG News : डोंगरगढ़ नगर पालिका में कुल 24 वार्ड हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और तीन निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। निर्दलीय पार्षद अनीता इंदुलकर बाद में भाजपा में शामिल हो गईं, जिससे स्थिति बराबर हो गई थी। बाद में दो निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से कांग्रेस के सुदेश मेश्राम अध्यक्ष और निर्दलीय पार्षद उमा महेश वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। वर्तमान स्थिति में कांग्रेस के एक पार्षद की मृत्यु हो जाने के बाद पालिका में अब 23 पार्षद हैं। आज नगर पालिका परिषद के सभा गृह में अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया गया, जिसमें प्रस्ताव ध्वस्त हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 2. CG News : खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार
- 3. Vijay Oath Ceremony : विजय थलापति कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
- 4. Raipur City Crime: रायपुर में नरैय्या तालाब के पास हेरोइन ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते 4 तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग से पहुंचे थे सप्लायर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

