Breaking News
:

CG News : बगान नाला के तेज बहाव में बहा युवक, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी

CG News

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है।

CG News : सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंडा गांव में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार बारिश के कारण उफान पर आए बगान नाला को पार करने के दौरान 22 वर्षीय युवक सुलचौन वारम पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बगान नाला में पानी का बहाव अत्यंत तेज था, फिर भी सुलचौन वारम ने नाला पार करने का जोखिम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नाले के बीच में पहुंचा ही था कि तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में बह गया।


घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। मालखरौदा थाना पुलिस ने तुरंत NDRF की टीम को बुलाया, जो अब युवक की तलाश में जुटी है। खोजबीन कार्य में तेज बहाव और बारिश के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us