Create your Account
CG Crime: कवर्धा के साधराम हत्याकांड के आरोपियों के मोबाइल में मिले संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो, NIA की जांच में छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के सबूत
- Pradeep Sharma
- 12 Jul, 2024
CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में चरवाहे साधराम यादव की गला रेंतकर हत्या के मामले में पुलिस और जांच एजेंसी एनआईए को छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के अहम सबूत मिले हैं।
रायपुर/कवर्धा। CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में चरवाहे साधराम यादव की गला रेंतकर हत्या के मामले में पुलिस और जांच एजेंसी एनआईए को छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के अहम सबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार आरोपियों के टूटे मोबाइल फोन से बंदूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो और वीडियो मिले हैं।
CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने कहा, इस मामले में आतंकी संगठन की गतिविधियों का सबूत मिला है। इसलिए गंभीरतापूर्वक पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि पुलिस साधराम हत्याकांड में पहले ही आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 16 यूएपीए के अंतर्गत अपराध दर्ज कर चुकी है।
CG Crime: बता दें कि बीते 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिल के लालपुर में रहने वाले साधराम यादव की गला रेंतकर छह आरोपियों ने हत्या कर दी थी। हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
- 2. CG News : बस्तर के जंगलों से निकल रहा ‘माओवादी खजाना’, सर्च ऑपरेशन में करोड़ों के कैश और सोना बरामद
- 3. CG News: संजीव कुमार, छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयकर आयुक्त, देश भर में 57 आयुक्तों का तबादला, देखें लिस्ट
- 4. N. Rangasamy CM of Puducherry: पुदुचेरी: रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद के दावेदार, यमाहा RX100 से पहुंचे थे वोट डालने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

