Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Car Accident: खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से भिड़ी, 6 की मौत, कई घायल
Car Accident: कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मध्य प्रदेश से खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकन डॉक्टरों ने कोटा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Car Accident: 9 में से 6 लोगों की मौके पर मौत
हिंडोली थाना प्रभारी पवन मीणा की मानें तो हादसा हाइवे पर लघधरिया भेरू पुलिया के पास हुआ है। श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिगस्त हो गई है। साथ ही कार सवार 9 में से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। पिछले हिस्से में बैठे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतकों के शव मोर्चुरी पहुंचा दिए गए हैं।
Car Accident: मध्यप्रदेश के देवास जिले के रहने वाले थे मृतक श्रद्धालु
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालु मध्यप्रदेश के देवास जिले से ईको कार में सवार होकर खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। कार में सवार अलग-अलग इलाके के लोग सवार थे। हादसे में राजेश नायक, महेश नायक, मदन नायक, राजेश नायक, पूनम नायक व एक अन्य अज्ञात की मौत हुई है। जबकि, प्रदीप, मनोज नायक, अनिकेत नायक गंभीर रूप से घायल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News: हत्या कर शव के किए 5 टुकड़े, फिर सिर लेकर फरार हुए हत्यारे…
- 2. Monalisa-Farman Marriage: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की कोर्ट मैरिज, मंदिर में लिया आशीर्वाद
- 3. iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन के साथ, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

