फ़िल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, रातभर मारपीट कर छोड़ा, CCTV फुटेज ने खोला राज
भोपाल: राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजीश के चलते एक युवक का फिल्मी स्टाइल में इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल बृज कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति को किडनैप करके ले गए हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा जिसमें युवक को घर से उठाकर ले जाते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में 24 घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस को जो वीडियो मिला है इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक युवक घर के बाहर बैठा है. कार से कुछ युवक नीचे उतरते हैं और अपने घर के बाहर बैठे युवक के साथ मारपीट कर उसे घसीटकर अपने साथ लेकर जा रहे हैं।वही पीड़ित युवक गुरुवार को मीडिया के सामने आया और अपनी आपबीती बताई।पीडित राजेन्द्र मीणा ने बताया की आरोपियों से एक महा पहले विवाद हो गया था उसका ही बदला लेने के लिए उठाकर ले गए और जमकर मारपीट की।
सुबह आरोपियों ने भोपाल इंदौर हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए वही पुलिस अब समझौते का दबाब बना रही है। इधर डीसीपी जितेन्द्र सिंह पंवार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है पीड़ित पर कोई दबाब नही बनाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी लगी है कि जिस युवक को लेकर बदमाश गए हैं ,दोनों साथ मिलकर पहले अवैध शराब का धंधा करते थे। पैसों या किसी और बात पर उनकी ठन गई। इस कारण दोनों में विवाद हो गया था,इसी कारण बदमाश आए और युवक को उठाकर ले गए थे।

