Create your Account
Uttarakhand News: स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने धामी सरकार का नया कदम, बदले जाएंगे स्कूलों के नाम
Uttarakhand News: देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की मंजूरी दी। इस कदम से न केवल युवाओं में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय नायकों को भी सम्मान मिलेगा। पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और पिथौरागढ़ के स्कूल अब शहीद भगत सिंह रावत, पंडित सैराम, कुंवर सिंह रावत और माधो सिंह जंगपांगी जैसे वीरों के नाम से जाने जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पेयजल व्यवस्था के लिए 62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो। चंपावत के पाटी विकासखंड में मल्टीलेवल पार्किंग और बहुउद्देश्यीय भवन के लिए 11.04 करोड़, अल्मोड़ा के जागेश्वर में ऑल वेदर रोड के लिए 4.66 करोड़, और बाजपुर में लेवाड़ा नदी पर स्पैन ब्रिज के लिए 2.83 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। रुद्रप्रयाग के उखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर के पास पार्किंग के लिए 1.16 करोड़ और उत्तरकाशी के जनकीचट्टी में टनल पार्किंग के डीपीआर के लिए 3.18 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सायरन की आड़ में नशे का खेल, एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 77 किलो गांजा, 5 तस्कर दबोचे गए
- 2. CG News: संजीव कुमार, छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयकर आयुक्त, देश भर में 57 आयुक्तों का तबादला, देखें लिस्ट
- 3. Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स
- 4. Transfer News : आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल, संजीव बने रायपुर रेंज के चीफ कमिश्नर, देखिए 57 अधिकारियों के तबादले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

