Create your Account
दो घंटे में पूरी होगी भोपाल से गोवा की यात्रा, सप्ताह में 6 दिन राजा भोज एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट
भोपाल। अब राजधानी से गोवा पहुंचने में महज दो घंटे का समय लगेगा। सप्ताह में छह दिन गोवा के लिए राजा भोज एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट शुरू की गई है। यह फ्लाइट भोपाल से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी, जो गोवा शाम 5 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं गोवा से यह दोपहर एक बजे उड़ान भरेगी और भोपाल दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर आएगी।
फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई। इस सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फ्लाइट की अवधि एक घंटे 50 मिनट की रहेगी। फ्लाइट्स में यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। इसमें फास्ट फॉरवर्ड, सीट प्लस, एक्सेस बैगेज समेत अन्य सहायता शामिल हैं। अग्रिम बुकिंग करें ताकि आपको कम कीमत पर टिकट मिल सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गोवा की डायरेक्ट उड़ान इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की थी, लेकिन यात्रियों की कमी के चलते इसे बंद कर दिया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 2. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 3. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 4. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

