Sadie Sink: क्या स्पाइडर-मैन की बेटी बनेगी सैडी सिंक ? सोशल मीडिया पर स्पाइडर-वुमन की तस्वीर वायरल
Sadie Sink: नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, और इस बार यह स्पाइडर-मैन नहीं, बल्कि स्पाइडर-वुमन से जुड़ा है। हॉलीवुड अभिनेत्री सैडी सिंक (Sadie Sink) इस चर्चा का केंद्र बनी हैं, जिनकी स्पाइडर-वुमन (Spider-Woman) के किरदार में एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
Sadie Sink: रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैडी सिंक (Sadie Sink) को मेडे पार्कर के रोल में देखा जा सकता है, जो कॉमिक्स में पीटर पार्कर और मैरी जेन की बेटी होती हैं। खास बात यह है कि यह किरदार टोबी मैग्वायर द्वारा निभाए गए स्पाइडर-मैन के यूनिवर्स से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो आगामी फिल्म “स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे” में सैडी सिंक को मेडे पार्कर के किरदार के लिए चुना गया है। हालांकि, वे टॉम हॉलैंड के स्पाइडर-मैन की बेटी नहीं, बल्कि टोबी मैग्वायर के स्पाइडर-मैन की बेटी के रूप में नजर आएंगी।

इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। अगर टोबी मैग्वायर इस फिल्म में वापसी करते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी। साथ ही, अगर टोबी और टॉम दोनों स्पाइडर-मैन (Spider-Man) एक साथ स्क्रीन पर दिखते हैं, तो यह मल्टीवर्स की एक और शानदार कहानी हो सकती है।

हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सैडी सिंक का स्पाइडर-वुमन बनना उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है और मार्वल प्रशंसकों के लिए एक नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। स्पाइडर-वुमन के रूप में सैडी सिंक की एंट्री को सिनेमाई दुनिया में एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है। प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह नई कहानी स्क्रीन पर कैसे उतरेगी और स्पाइडर-मैन की दुनिया में क्या नया मोड़ लाएगी।

