Create your Account
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जयपुर में जलभराव, कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी
Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान में एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है, जिसके चलते कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में 30 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जयपुर में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। सड़कों पर पानी भर गया और नाले उफान पर हैं। सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम के कमजोर पड़कर लो-प्रेशर में बदलने से बारिश का सिलसिला तेज हुआ है।
31 जुलाई को अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि कोटा, उदयपुर और भरतपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 1 अगस्त से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन शेखावाटी और बीकानेर में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 2 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि हल्की बारिश संभव है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश से जलस्तर में सुधार होगा, लेकिन जलभराव और यातायात में रुकावट की समस्या भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Thalapathy Vijay TVK: तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया, थलपति विजय को समर्थन देने एआईएडीएमके में बगावत!
- 2. West Bengal: पश्चिम बंगाल में TMC की हार के बाद भले इस्तीफा नहीं देने पर अड़ी ममता बनर्जी, लेकिन करीबी सलाहकारों का धड़ाधड़ इस्तीफा
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पालिक निगम के नवीन मुख्यालय भवन और सौर ऊर्जा प्लांट का किया लोकार्पण
- 4. CG News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्रदेश में सुनाई गई पहली सजा, झाड़फूंक, चमत्कारी इलाज के दौरान युवती की हुई थी मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

